पिकनिक में मारपीट, पांच घायल

जैंतगढ़ : रेमाल डेम में पिकनिक के दौरान देवगांव व कंसर गांव के युवकों के बीच जमकर मारपीट में दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हुए हैं. घटना रविवार शाम चार बजे की है. बताया जाता है कि पिकनिक के दौरान कंसर गांव के युवक देवगांव के युवतियों पर फब्तियां कस रहे थे. इसी क्रम […]

जैंतगढ़ : रेमाल डेम में पिकनिक के दौरान देवगांव व कंसर गांव के युवकों के बीच जमकर मारपीट में दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हुए हैं. घटना रविवार शाम चार बजे की है. बताया जाता है कि पिकनिक के दौरान कंसर गांव के युवक देवगांव के युवतियों पर फब्तियां कस रहे थे. इसी क्रम में देवगांव के युवकों ने कंसर के एक युवक की पिटाई कर दी थी. इसे लेकर कंसर के सैकड़ों युवक एकजुट हो गये और देवगांव के युवकों को दोड़ा-दोड़ा कर पिटाई कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >