ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

झींकपानी के साहुबासा गांव के पास रेल लाइन से शव बरामद पुुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कर रही इंतजार मृतक के पंजरे की हड्डी टूटी थी, कलाई में थे चोट के निशान चाईबासा : झींकपानी थानांतर्गत साहुबासा गांव के पास रविवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से सिंगा उर्फ वकील बारी (48) की मौत […]

झींकपानी के साहुबासा गांव के पास रेल लाइन से शव बरामद

पुुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कर रही इंतजार
मृतक के पंजरे की हड्डी टूटी थी, कलाई में थे चोट के निशान
चाईबासा : झींकपानी थानांतर्गत साहुबासा गांव के पास रविवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से सिंगा उर्फ वकील बारी (48) की मौत हो गयी. पुलिस ने सोमवार की सुबह रेल लाइन के किनारे से शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कराने सदर अस्पताल लाया. सिंगा के सिर व शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं. मृतक का भतीजा रोहन बारी ने बताया कि सोमवार की सुबह लोगों ने रेल ट्रैक के किनारे चाचा का शव देखा. उसने बताया कि रविवार की रात चाचा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है. मृतक के पंजरे की हड्डी टूट गयी है. दोनों हाथ की कलई में काले दाग पड़े हैं. वह अविवाहित था.
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की जानकारी हो पायेगी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मृतक का घर टोंटो थानांतर्गत रतंगगोय में भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >