कार-बाइक की टक्कर में दो घायल

चाईबासा : सदर थाना अंतर्गत एसपीजी मिशन स्कूल के पास रविवार की रात 9.10 बजे हुई सड़क दुर्घटना में कार (यूके-07डब्लयू/3817) की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों में बाइक चला रहा आइडीबीआई बैंककर्मी उदय कुमार सिंह का दाहिना पैर टूट गया है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल […]

चाईबासा : सदर थाना अंतर्गत एसपीजी मिशन स्कूल के पास रविवार की रात 9.10 बजे हुई सड़क दुर्घटना में कार (यूके-07डब्लयू/3817) की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों में बाइक चला रहा आइडीबीआई बैंककर्मी उदय कुमार सिंह का दाहिना पैर टूट गया है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि बाइक सवार बसंत पांडे को भी चोट आयी है. कार जयश्री देवगम के नाम दर्ज है. खबर लिखे जाने तक सदर पुलिस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >