यूनियन बैंक मैनेजर पर होगा केस

केनरा बैंक से हटेगा सरकारी खाता जिले में कैशलेस अभियान को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक बैठक में शामिल थे कई बैंकों के पदािधकारी चाईबासा : जिला समाहरणालय सभागार में शनिवार को डीसी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने जिले के वरीय पदाधिकारियों व बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की. इसमें कैशलेस अभियान की समीक्षा […]

केनरा बैंक से हटेगा सरकारी खाता

जिले में कैशलेस अभियान को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक
बैठक में शामिल थे कई बैंकों के पदािधकारी
चाईबासा : जिला समाहरणालय सभागार में शनिवार को डीसी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने जिले के वरीय पदाधिकारियों व बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की. इसमें कैशलेस अभियान की समीक्षा की गयी. पहले फेज में चाईबासा व सीकेपी को कैशलेस बनाने का लक्ष्य है. समीक्षा में पाया गया कि केनरा बैंक खाता खोलने में लापरवाही बरत रहा है. डीसी ने केनरा बैंक से सभी सरकारी खाता हटाने का आदेश दिया. बैठक में अनुपस्थित रहे यूनियन बैंक चाईबासा के मैनेजर पर 107 का केस दर्ज करने का निर्देश दिया.
बैठक में अनुपस्थित रहने व खाता खोलने में लापरवाही पर उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि ने की कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >