आयकर विभाग ने की छापेमारी
अधिकारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर ले गये
जैंतगढ़ : जोड़ा ब्लॉक अंतर्गत बेलदा स्थित सिराजुद्दीन माइंस कंपनी के कार्यालय सहित कंपनी के मालिक के भुवनेश्वर नयापानी स्थित मकान, फॉरचून टावर स्थित याजदानी इंटरनेशनल कार्यालय, कंपनी के शेयरदार याजदानी इंटरनेशनल संस्था व पहाड़ी स्थित सिग्नेचर टावर में आयकर विभाग के अधिकारियों ने एक साथ छपामारी की.
जोड़ा खनिज कार्यालय में विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोरंजन रथ व अधिकारी मलय बेहरा के नेतृत्व में 6 सदस्य टीम ने छापामारी को अंजाम दिया.
इस दौरान खनिज उत्खनन, बिक्री मद में तालमेल, विभिन्न लेनदेन संबंधित बिल, गेटपास व डिस्पेच गेटपास आदि की जांच की गयी. कंपनी पर खनिज ढोने वाले वाहनों के मालिकों को बैंक द्वारा भुगतान नहीं कर नगद भुगतान कर हेराफेरी करने की भी जांच की गयी. इस कंपनी पर कुछ माह पूर्व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भी छापामारी की गयी थी. जिसमें अनियमितता पाये जाने के बाद केस भी दायर किया गया था. आयकर विभाग ने जांच के दौरान सभी कर्मचारियों को हटा दिया था. जांच में शामिल अधिकारियों ने काफी मात्रा में महत्वपूर्ण कागजात जब्त कर ले गये.
