भाई के सामने ही पांच लोगों ने घर में घुस दंपती को मार डाला

आनंदपुर. रुंघीकोचा पंचायत के पतिहार गांव की घटना मनोहरपुर/आनंदपुर : आनंदपुर थाना अंतर्गत रुंघीकोचा पंचायत के पतिहार गांव (मुंडा टोला) में सोमवार की रात पांच लोगों ने मिलकर एक दंपती करम सिंह हेंब्रम (50) एवं सुग्गामनी हेंब्रम (45) की हत्या कर दी. घटना सोमवार की रात 8-9 बजे के बीच की है. पुलिस ने शवोें […]

आनंदपुर. रुंघीकोचा पंचायत के पतिहार गांव की घटना

मनोहरपुर/आनंदपुर : आनंदपुर थाना अंतर्गत रुंघीकोचा पंचायत के पतिहार गांव (मुंडा टोला) में सोमवार की रात पांच लोगों ने मिलकर एक दंपती करम सिंह हेंब्रम (50) एवं सुग्गामनी हेंब्रम (45) की हत्या कर दी. घटना सोमवार की रात 8-9 बजे के बीच की है. पुलिस ने शवोें को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
मृतक के बच्चे रात में जो भागे, घर नहीं लौटे : मृतक के भाई रोइदास हेंब्रम ने बताया कि करम सिंह गागराई, सनिका कुंकल, बुधू गागराई, लागुरा हेंब्रम व मधुसूदन कुंकल ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया है. उसकी आंखों के सामने ही पांचों ने उसके भाई व भाभी की कुल्हाड़ी व चाकू से हत्या कर दी. इस दौरान घर में मौजूद दंपती का बेटा रामाय व उसकी पत्नी, बेटी मांगी हेंब्रम (20), बेटा कार्तिक हेंब्रम (17) व सनिका हेंब्रम (13) घर पर ही मौजूद थे. किसी तरह जान बचाकर भाग निकले. भय के कारण वे लोग अब तक घर नहीं लौटे हैं.
भाई के सामने ही पांच लोगों…
घर से दूर झाड़ियों में मिला करम हेंब्रम का शव : घटना के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह हत्यारोपियों में से दो आरोपी करम सिंह गागराई व सनिका कुंकल ने आनंदपुर थाने में सरेंडर कर दिया. आरोपियों ने बताया कि करम सिंह गागराई के जीजा करम सिंह हेंब्रम (समान नाम) की पिटाई मृतक करम सिंह द्वारा की गयी थी. इसी का बदला लेने के लिए दंपती की हत्या कर दी. करम सिंह हेंब्रम का शव घर से 50 फीट की दूरी पर झाड़ियों में पाया गया, जबकि सुग्गामनी का शव घर के आंगन से पुलिस ने बरामद किया.
परिजनों की खोजबीन जारी : थाना प्रभारी
आनंदपुर के थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान व डाकुवा की सूचना पर घटना की छानबीन की जा रही है. घटना के वक्त उपस्थित परिजन भयवश कहीं चले गये हैं. उनसे संपर्क करने का प्रयास जारी है.
तसवीर: 20 एम 2 में घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण,
20 एम 3 में मृतक करमसिंह हेम्ब्रोम,
20 एम 4 में मृतका सुग्गामनी हेम्ब्रोम,
दो आरोपियों ने किया थाने में सरेंडर
सरेंडर करने वाले दोनों आरोपी.
मृतक ने पूर्व में आरोपी के जीजा की कर दी थी पिटाई
िपटाई का बदला लेने के लिए ही की वारदात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >