अस्पताल के एक कमरे में सात दिनों से बिजली नहीं

चाईबासा : प्रबंधन की लापरवाही से सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड के एक कमरे में एक सप्ताह से बिजली नहीं रहने से मरीज अंधेरे में रहने को विवश हैं. रात में मरीजों को भय रहता है. वार्ड के कमरे में मरीजों के साथ महिला अटेंडर भी रहती है. रात के अंधेरे में उक्त कमरे में […]

चाईबासा : प्रबंधन की लापरवाही से सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड के एक कमरे में एक सप्ताह से बिजली नहीं रहने से मरीज अंधेरे में रहने को विवश हैं. रात में मरीजों को भय रहता है. वार्ड के कमरे में मरीजों के साथ महिला अटेंडर भी रहती है. रात के अंधेरे में उक्त कमरे में मरीजों को इलाज करने के लिए चिकित्सकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मरीज एक सप्ताह से अंधेरे में रह रहे हैं. मरीजों ने बताया कि ने बताया कि अंधेरे होने से दवा खाने व सोने में भी दिक्कतें होती है.

कई बार स्वास्थ्यकर्मियों से शिकायत की गयी, लेकिन कोई सुननेवाला नहीं है. नर्सो ने बताया कि रात में अकेले कमरे में जाने में डर लगता है. टॉर्च व मोबाइल की रोशनी से मरीजों को इलाज किया जाता है. स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि अस्पताल के एक कमरे छोड़कर बाकी अन्य अस्पताल के सभी वार्डो में बिजली जलती है. शाम होते ही कमरे में अंधेरा हो जाता है.

अस्पताल में बिजली मिस्त्री नहीं है. जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है. जल्द दुरुस्त कर लिया जायेगा.
जीरेन कुंडलना, अस्पताल प्रबंधक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >