आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को मिला कैशलेस का प्रशिक्षण

चाईबासा : जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को महिला कॉलेज के सभागार में जिले के विभिन्न प्रखंडों के आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका व एएनएम को कैशलेश का प्रशिक्षण दिया गया. यह कार्यक्रम सदर अनुमंडल पदाधिकारी दीपू कुमार की देखरेख में किया गया. प्रशिक्षक द्वारा सेविकाओं को मोबाइल के जरिये कैशलेस करने का तरीका बताया गया. बताया […]

चाईबासा : जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को महिला कॉलेज के सभागार में जिले के विभिन्न प्रखंडों के आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका व एएनएम को कैशलेश का प्रशिक्षण दिया गया. यह कार्यक्रम सदर अनुमंडल पदाधिकारी दीपू कुमार की देखरेख में किया गया. प्रशिक्षक द्वारा सेविकाओं को मोबाइल के जरिये कैशलेस करने का तरीका बताया गया. बताया गया कि भ्रषटाचार खत्म करने के लिए कैशलेस किया जा रहा है. इससे देश व राज्य में भ्रष्टचार जड़ से खत्म हो जायेगा. साथ ही लोग ठगाने से वंचित हो जायेंगे. इस प्रशिक्षण शिविर में खूंटपानी, तांतनगर, झींकपानी, टोंटो, मंझारी, हाटगम्हिरया आदि प्रखंडों के सेविका-सहायिका व एएनएम शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >