चक्रधरपुर : झारखंड ग्रामीण चिकित्सा संघ के स्थापना दिवस पर शनिवार को वनभोज एवं छठा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सोनुवा रोड स्थित सुमित्रा देवी शिशु विद्या मंदिर सिलफोड़ी में आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन संघ के केंद्रीय अध्यक्ष राम रतन महतो ने दीप जला कर किया. मौके पर पूर्व विधायक सुखराम उरांव के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
चक्रधरपुर : झारखंड ग्रामीण चिकित्सा संघ के स्थापना दिवस पर शनिवार को वनभोज एवं छठा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सोनुवा रोड स्थित सुमित्रा देवी शिशु विद्या मंदिर सिलफोड़ी में आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन संघ के केंद्रीय अध्यक्ष राम रतन महतो ने दीप जला कर किया. मौके पर पूर्व विधायक सुखराम उरांव के परिवार के पांच सदस्यों समेत 120 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें सात महिलाएं भी शामिल थीं.
सभी रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. वनभोज व रक्तदान शिविर को लेकर सुमित्रा देवी स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल रहा. मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी प्रवीर प्रमाणिक, अशोक षाड़ंगी, उत्तम साह, डॉ जेजे षाड़ंगी, डॉ रंजीत पति, डॉ बलेंद्र महतो, संतोष महतो, अशोक महतो, परेश महतो, एनके महतो, श्याम दास, आरएन महतो, आरएन दोप, संजय कुमार महतो, शत्रुधन गोप आदि मौजूद थे.
चिकित्सकों ने उठाया वनभोज का लुुत्फ : स्थापना दिवस पर आयोजित वनभोज में विभिन्न जिलों से आये ग्रामीण चिकित्सकों ने सामूहिक भोज का आनंद उठाया. संघ के केंद्रीय अध्यक्ष राम रतन महतो व सचिव जेजे षाड़ंगी ने कहा कि सरकार ग्रामीण चिकित्सकों के उत्थान के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी एमबीबीएस डॉक्टर सेवा देना नहीं चहता, ऐसे में ग्रामीण चिकित्सक ही लोगों की सेवा करते हैं. ग्रामीण चिकित्सकों को सरकार अनुबंध में बहाल करे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा और बेहतर हो सके. उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन कर संघ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का काम करती है.