बंदगांव : मुरहू थाना पुलिस ने पीएलएफआइ के एक सदस्य सुरेंद्र स्वांसी को गिरफ्तार किया है. सुरेंद्र रनिया थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव का रहने वाला है.
जानकारी अनुसार सीएनटी-एसपीटी संशोधन के विरोध में पीएलएफआइ द्वारा बुलाये गये बंद के एक दिन पूर्व पंचघाघ मोड़ एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में पोस्टरबाजी की गयी थी. इस दौरान पुलिस ने परचा साटने वाले पीएलएफआइ के सदस्य सुरेंद्र स्वांसी को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह परचा साटते हुए पंचघाघ मोड़ से बंदगांव की ओर जा रहा था. बताया जाता है कि पोस्टराबाजी की सूचना मिलते ही एसडीपीओ रणवीर सिंह व
पीएलएफआइ सदस्य सुरेंद्र…
मुरहू के थानेदार दिनेश प्रजापति परचा जब्त करने और परचा लगाने वाले की तलाश में निकले. इसी बीच पंचघाघ मोड़ से आगे परचा साट रहे एक युवक गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार सुरेंद्र के पास से पुलिस ने और भी कई परचे बरामद किये. उसने पुलिस को बताया कि वह पीलएफआइ कमांडर पट्टू नाग के निर्देश पर परचा साट रहा था.
क्या लिखा है परचे में : साटे गये पोस्टर में रघुवर सरकार द्वारा सीएनटी-एसपीटी एक्ट में किये गए संशोधन को रद्द करने की बात लिखी गयी है. कहा गया है कि संशोधन का साथ देने वाले आदिवासी विधायकों को जनता सबक सिखाये. आदिवासियों की जमीन लूटने और पुलिसिया जुल्म बंद करने आदि बातें परचे में लिखी हैं.
गिरफ्तारी की जानकारी देते पुलिस अधिकारी.
पंचघाघ मोड़ के पास बंदी को लेकर साट रहा था परचा
रनिया थाना के किशुनपुर का रहने वाला है गिरफ्तार उग्रवादी
