तीन बच्चों के पिता ने फांसी लगायी

चाईबासा : मंझारी थानांतर्गत भरभरिया गांव के राजाबासा टोला में तीन बच्चों के पिता ने घर में फांसी लगा ली. बुघवार की सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार मृतक लेबा बिरुवा उर्फ किंगकांग बिरुवा ने मंगलवार की रात घर में दुपट्टा से फांसी लगा ली. परिजनों […]

चाईबासा : मंझारी थानांतर्गत भरभरिया गांव के राजाबासा टोला में तीन बच्चों के पिता ने घर में फांसी लगा ली. बुघवार की सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार मृतक लेबा बिरुवा उर्फ किंगकांग बिरुवा ने मंगलवार की रात घर में दुपट्टा से फांसी लगा ली. परिजनों ने बताया कि वह हरदिन देर रात को घर आता था

और अपने घर में सो जाता था. मंगलवार की रात उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ खाना खाकर सो गयी. रात करीब तीन बजे उसकी पत्नी की नींद खुली, तो पति फंदे से लटक रहे थे. उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >