लोग अपने घरों संग चर्च की साफ-सफाई में जुटे
चाईबासा : शहर में मसीही समुदाय के लोग बड़ा पर्व की तैयारी में जुट गये हैं. लोग अपने घरों के साथ चर्च की साफ- सफाई व रंग-रोगन में लग गये हैं. पर्व की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. मसीही समुदाय के लोग मंडली बनाकर केरॉल गीत गाते हुए घर-घर जाकर लोगों को बड़ा पर्व व प्रभु यीशु मसीह का संदेश दे रहे हैं. चाईबासा शहर में चार चर्च हैं, जिसमें कैथोलिक रोमन चर्च, जीइएल चर्च, उतर भारत की कलीसिया (सीएनआई) व पेंती कास्टल (डुबकी मिशन) चर्च है. जीइएल चर्च में दो महिला पादरी एमलेन हेंब्रम व पावलिना डुंगडुंग व तीन कंडीदत रवि टोप्पो, ग्रेस गुड़िया व ग्लोरिया बागे हैं. उतर भारत की कलीसिया चर्च में दो पादरी रेव बेंजामिन मार्शल आइंद व रेव अर्नेस जॉन पॉल सिरका हैं.
नोटबंदी को लेकर लोगों की चेहरों में खुशियां कम दिख रही है. लोगों को कपड़ा सहित अन्य सामग्री जुटाने में काफी मुश्किल हो रही है. विश्वासी इसाक डुंगडुंग ने बताया कि नोटबंदी से काफी परेशानी हो रही है. शांति डुंगडुंग ने बताया कि साल भर का पर्व होता है. इस साल नोटबंदी के कारण परेशानी हो गयी है.
चाईबासा में बड़ा पर्व की तैयारी में जुटा मसीह समुदाय, नोटबंदी से लोगों की खुशियां फीकी
गरीब बच्चों के बीच नये करेंगे वितरण : आइंद
उतर भारत की कलीसिया चर्च के पादरी रेव बेजामिन मार्शल आइंद ने बताया कि पर्व की तैयारी की जा रही है. इस साल नोटबंदी को लेकर थोड़ी चहल-पहल कम है. कमेटी की ओर से गरीब बच्चों के बीच नये वस्त्र वितरण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को उतर भारत की कलीसिया और जीइएल चर्च के साथ सामूहिक गैदरिंग मनाया जायेगा. उन्होंने बताया कि चाईबासा में उतर भारत की कलीसिया की स्थापना वर्ष 1970 में हुई है.
