अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सिर्फ दिखावा

केवल गरीबों को चिह्नित कर न हो कार्रवाई चाईबासा : अतिक्रमण हटाओ के नाम पर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी की कार्रवाई महज एक दिखावा है. अतिक्रमण के नाम पर केवल स्थानीय गरीब असहाय तथा रोज कमाकर खाने वाले आम नागरिकों को परेशान किया जा रहा है. उक्त बातें चाईबासा नगर पर्षद अध्यक्ष नीला नाग […]

केवल गरीबों को चिह्नित कर न हो कार्रवाई
चाईबासा : अतिक्रमण हटाओ के नाम पर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी की कार्रवाई महज एक दिखावा है. अतिक्रमण के नाम पर केवल स्थानीय गरीब असहाय तथा रोज कमाकर खाने वाले आम नागरिकों को परेशान किया जा रहा है. उक्त बातें चाईबासा नगर पर्षद अध्यक्ष नीला नाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही.
उन्होंने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिये सरकार द्वार वेडिंग जोन तथा पार्किंग जोन चिह्नित कर रोज कमाने खाने वाले छोटे-छोटे गुमटी ठेला लगाने वालों को स्थान देने का निर्देश दिया गया है. लेकिन नगर पर्षद व जिला प्रशासन सरकार के इस निर्देश की अवहेलना कर रही है.
नीला नाग ने कहा कि शहर में जितने भी बैंक व इस तरह के प्रतिष्ठान है उनके पास अपनी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. शहर में ऐसे कुछ प्रतिष्ठान व मकान है जो अतिक्रमण के दायरे में आती है. लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं होती है. जबकि नगर पर्षद चाईबासा के कार्यपालक पदाधिकारी गरीबों को चिह्नित कर कार्रवाई कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 126 में निहित प्रावधान के तहत सभी शहरी स्थानीय निकाय में अवस्थित सभी प्रकार के सैरात, सार्वजनिक भूमि, हाट व तालाबों आदि का हस्तांतरण संबंधित विभागों से संबंधित निकायों को किया जाना है. इस प्रक्रिया को तुरंत अमल में लाया जाये. ताकि अतिक्रमण मुक्त शहर का निर्माण हो सके. उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन भी उपायुक्त को सौंपा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >