आइकार्ड के लिए हर वर्ष पैसे लेने का विरोध, धरना

कॉलेज पर मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन करतीं छात्राएं. छात्रा प्रतिनिधियों के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में प्रदर्शन चाईबासा : महिला कॉलेज प्रशासन पर छात्राओं से हर साल आइकार्ड (पहचान पत्र) के नाम पर 50 रुपये लेने के विरोध में बुधवार को छात्राओं ने कॉलेज में धरना […]

कॉलेज पर मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप

कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन करतीं छात्राएं.
छात्रा प्रतिनिधियों के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में प्रदर्शन
चाईबासा : महिला कॉलेज प्रशासन पर छात्राओं से हर साल आइकार्ड (पहचान पत्र) के नाम पर 50 रुपये लेने के विरोध में बुधवार को छात्राओं ने कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया. छात्रा प्रतिनिधि अध्यक्ष मीना बिरूवा ने कहा कॉलेज प्रशासन हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लेता है. स्नातक पार्ट वन का नामांकन शुल्क बढ़ा दिया गया है. एडमिशन के समय रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया गया है. इसके बावजूद 200 रुपये अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जा रहा है. कॉलेज प्रशासन ने आश्वासन दिया कि छात्राओं की समस्या का समाधान होगा.
मौके पर विवि सचिव शैलेंद्र गागराई, कॉलेज उपाध्यक्ष रशमति पिंगुवा, सचिव नैना पूरती, उप सचिव राज लक्ष्मी बिरूवा, संयुक्त सचिव रूप मंजुरी लागुरी, विवि प्रतिनिधि सह विवि उपाध्यक्ष मनीषा कुदादा, जांगा बिरूवा, सीमा मेलगांडी, ललिता सुंडी, असमिना इचागुटू, योगिता गागराई, सुमित्रा प्रिया समेत सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.
विद्यार्थियों की मुख्य मांगें
स्नातक पार्ट वन का नामांकन शुल्क कम किया जाये
रजिस्ट्रेशन शुल्क 200 रुपये अतिरिक्त न लिया जाये
आइकार्ड के लिये 50 रुपये प्रत्येक साल न लें
प्रत्येक साल 100 रुपये अतिरिक्त नामांकन शुल्क न लिया जाये
लैब नहीं होने के बावजूद 200 रुपये लैब शुल्क लिया जाता है
एक शिक्षिका के भरोसे बारूसाई उप्रा विद्यालय
निरीक्षण करती क्षेत्रीय मुखिया श्रीमति खुशबु हेम्ब्रम एवं उपस्थित शिक्षिका व विद्यार्थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >