बरामद नोट गिनते एएसआइ. इसी कार से बरामद हुए नोट.
बिहार के छपरा से ओड़िशा राउरकेला जा रहा था वाहन
मनोहरपुर पुलिस ने की छानबीन,नोट मिला सही
मनोहरपुर : मनोहरपुर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक कार (मारुती सुजुकी स्विप्ट )से करीब 2 लाख रुपये नकद बरामद किया है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को मनोहरपुर रेल लेबल क्रासिंग के समीप एएसआइ सुनील कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.
इसी क्रम में मारुती सुजकी स्विप्ट कार (यूपी-16एक्स/5528) को रोक कर पुलिस ने तलाशी ली, तो कार में एक काले रंग के बैग मिला. जिसमें 100-100 के 2058 नोट और 50-50 के 34 नोटों का बंडल मिला. जो कुल दो लाख सात हजार पांच सौ रुपये थे. कार में सवार बिहार छपरा के संजय मिश्रा,प्रेम शंकर गुप्ता और पंडित सेठ से जब पैसे के बारे में पूछताछ की गयी, तो वे सही जानकारी नहीं दे पाये. जिसके बाद पुलिस ने पैसा और कार को जब्त कर तीनों को मनोहरपुर थाना ले गयी. कार में सवार संजय मिश्रा का कहना है कि जमीन के कारोबार को लेकर वे पैसा राउरकेला ले जा रहे थे.
