स्कूल के 14 कमरों का ताला तोड़ कंबल व गद्दे की चोरी

चक्रधरपुर : दपू रेलवे एमपी स्कूल के बंद पड़े 14 कमरों का ताला तोड़ कर सोमवार की देर रात चोर कंबल व गद्दे चोरी कर ले गये. घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपीएफ ओसी प्रभारी एमके साहू ने कमरों की जांच कर छानबीन में जुट गयी है. दपू रेलवे खेल संगठन (सेरसा) के महासचिव आशीष […]

चक्रधरपुर : दपू रेलवे एमपी स्कूल के बंद पड़े 14 कमरों का ताला तोड़ कर सोमवार की देर रात चोर कंबल व गद्दे चोरी कर ले गये. घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपीएफ ओसी प्रभारी एमके साहू ने कमरों की जांच कर छानबीन में जुट गयी है. दपू रेलवे खेल संगठन (सेरसा) के महासचिव आशीष दत्ता ने बताया कि स्कूल को रेलवे के खेल विभाग जरूरत होने पर खिलाड़ियों को ठहरने के लिये बनाया गया था.

सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने 14 कमरों का ताला तोड़ कर गद्दे, कंबल और विद्युत उपकर चोरी कर लिया. आरपीएफ प्रभारी श्री साहु ने कहा कि शरारती तत्व की करतूत है, जांच कर रहे हैं. दोषियों पर कार्रवाई होगी. मालूम रहे कि चक्रधरपुर में खिलाड़ियों के रहने के लिये रेलवे के पास जगह की कमी थी. इसके मद्देनजर बंद पड़े दपू रेलवे एमपी स्कूल को खिलाड़ियों के रहने के लिये बनाया गया था. स्कूल के सभी कमरों में बेड़, शौचालय व अन्य जरूरी संसाधन से लैस किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >