धारा 144 लागू, जुलूस-नारेबाजी पर रोक

नोवामुंडी थाना में अनुमंडल स्तरीय थानेदारों की हुई बैठक नोवामुंडी : जगन्नाथपुर के एसडीओ इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता में गुरुवार को नोवामुंडी थाना में पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें शुक्रवार को आहूत झारखंड बंद के दौरान विधि-व्यवस्था के लिए विचार-विमर्श कर रणनीति बनी. एसडीओ ने गुरुवार संध्या 6 बजे से धार 144 लागू कर […]

नोवामुंडी थाना में अनुमंडल स्तरीय थानेदारों की हुई बैठक

नोवामुंडी : जगन्नाथपुर के एसडीओ इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता में गुरुवार को नोवामुंडी थाना में पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें शुक्रवार को आहूत झारखंड बंद के दौरान विधि-व्यवस्था के लिए विचार-विमर्श कर रणनीति बनी. एसडीओ ने गुरुवार संध्या 6 बजे से धार 144 लागू कर दिया. वहीं बंद के दौरान घातक हथियार व विस्फोटक लेकर चलने, जुलूस, जश्न, नारेबाजी, लाउडस्पीकर का व्यवहार, बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी पर पाबंदी लगा दी गयी है.
हर जगह पुलिस तैनात रहेगी. बैठक में किरीबुरु के एसडीपीओ तौकीर आलम, नोवामुंडी थाना प्रभारी बृजलाल राम, पुलिस इंस्पेक्टर आनंद एन मिंज, महिला थाना प्रभारी पूनम कूजुर, बड़ाजामदा ओपी प्रभारी विकास कुमार शर्मा, जगन्नाथपुर, गुवा, किरीबुरु, हाटगमरिया, कुमारडुंगी, मझगांव के थाना प्रभारी शामिल थे. स्वच्छता अभियान की बैठक स्थगित. एसडीओ इश्तियाक अहमद ने कहा कि स्वच्छता अभियान को लेकर दो दिसंबर को नोवामुंडी के कल्याण मंडप में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >