तांतनगर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुंबराम के कक्षा सात व आठ के विद्यार्थियों को छात्रावृत्ति(2013-14, 2014-15 ) व साइकिल नहीं मिली है. इससे वंचित विद्यार्थियों ने इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से की है. विद्यार्थियों ने सौंपे आवेदन में शीघ्र साइकिल दिलाने की मांग की है. मांग पत्र में गोनो सिंह बारी, तकुमल लाल हेब्रम, सुनील हेंब्रम, सिद्देश्वर हेंब्रम, राकेश हेंब्रम, हरिनारायण तांती, आकाश कालुंडिया, बेबीना कुमारी, प्रिया हेंब्रम, नंदी हेंब्रम, सुमिता सामड, पानमई तियु, सुखमति कुमारी, गोलोश कालुंडिया, कमला पुरती, बादल हेंब्रम, अमन हेंब्रम आदि ने हस्ताक्षर किये हैं.
छात्राओं को नहीं मिली साइकिल
तांतनगर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुंबराम के कक्षा सात व आठ के विद्यार्थियों को छात्रावृत्ति(2013-14, 2014-15 ) व साइकिल नहीं मिली है. इससे वंचित विद्यार्थियों ने इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से की है. विद्यार्थियों ने सौंपे आवेदन में शीघ्र साइकिल दिलाने की मांग की है. मांग पत्र में गोनो सिंह बारी, तकुमल लाल हेब्रम, […]

2013-14 के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व साइकिल नहीं मिली है. आंकड़ा एकत्रित कर तांतनगर परियोजना कार्यालय को भेज दिया गया है.
– देव कुमार सावैया, प्रभारी प्रधानाध्यापक उत्क्रमित मवि,कुंबराम
इस मामले की जानकारी नहीं है. देखने के बाद ही कुछ बोल सकते हैं.
-श्रीकांत ठाकुर, बीइइओ तांतनगर