सोनुवा सीएचसी में दूसरे दिन भी पहुंचे 10 मलेरिया के मरीज

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुवा में इलाजरत मलेरिया पीड़ित मरीज. सोमवार को 16 लोगो में मिले थे मलेरिया के लक्षण सोनुवा : सोनुवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार मलेरिया पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. मंगलवार को दो गर्भवती महिलाएं समेत 10 मरीजों में मलेरिया के लक्षण पाये गये. स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी […]

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुवा में इलाजरत मलेरिया पीड़ित मरीज.

सोमवार को 16 लोगो में मिले थे मलेरिया के लक्षण
सोनुवा : सोनुवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार मलेरिया पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. मंगलवार को दो गर्भवती महिलाएं समेत 10 मरीजों में मलेरिया के लक्षण पाये गये. स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ओपीडी में एक सौ से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी. जांच के दौरान दो गर्भवती महिलाएं समेत 10 मरीजों में मलेरिया के लक्षण पाये गये. सभी मलेरिया पीड़ितों को दवा दी गयी है. चिकित्सक डॉ विरेंद्र सेठ ने बताया कि सभी मरीजों की हालत ठीक है.
मालूम हो कि सोमवार को 16 मलेरिया पीड़ित मरीज ईलाज क लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनुवा पंहुचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >