अनुपस्थित बीपीओ का वेतन कटा

साप्ताहिक समीक्षा बैठक. बीडीओ ने की कार्रवाई, 3 को शो-कॉज नोवामुंडी : बीडीओ अमरेन डांग ने प्रखंड कार्यालय में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की. बैठक में अनुपस्थित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निरंजन मुखी का एक दिन का वेतन काटा दिया. दीरीबुरू पंचायत सेवक योगेंद्र सुंडी,जेटेया पंचायत के रोजगार सेवक भरत तिरिया व मेघाहातुबुरू के जनसेवक […]

साप्ताहिक समीक्षा बैठक. बीडीओ ने की कार्रवाई, 3 को शो-कॉज

नोवामुंडी : बीडीओ अमरेन डांग ने प्रखंड कार्यालय में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की. बैठक में अनुपस्थित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निरंजन मुखी का एक दिन का वेतन काटा दिया. दीरीबुरू पंचायत सेवक योगेंद्र सुंडी,जेटेया पंचायत के रोजगार सेवक भरत तिरिया व मेघाहातुबुरू के जनसेवक कर्ण चंद्र प्रमाणिक भी शो-कॉज किया. बीडीओ ने कहा कि पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार इंट्री का अंतिम दिन है. इस कार्य का समय समाप्त होने पर फ्रीज करने का निर्देश दिया. लंबित आठ योजनाओं को भी शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया. बैठक में कनीय अभियंता मनोज पासवान, अजय किस्कु समेत पंचायत सेवक व रोजगार सेवक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >