चाईबासा का सावन बना द्वितीय डान, मनीष जज

चाईबासा : जमशेदपुर में कराटे डो एसोसिएशन ऑफ झांरखंड की ओर से आयोजित 8वीं राज्य कराटे प्रतियोगिता में चाईबासा से ब्लैक बेल्ट कि ग्रेडिंग में सेंपाई सावन किशोर गोप को ब्लैक बेल्ट द्वितीय डान की उपाधि मिली. वहीं चाईबासा के रेफरी सह टीम मैनजर मनीष पाडेया जज बी की परीक्षा उत्तीर्ण कर जज बन गये […]

चाईबासा : जमशेदपुर में कराटे डो एसोसिएशन ऑफ झांरखंड की ओर से आयोजित 8वीं राज्य कराटे प्रतियोगिता में चाईबासा से ब्लैक बेल्ट कि ग्रेडिंग में सेंपाई सावन किशोर गोप को ब्लैक बेल्ट द्वितीय डान की उपाधि मिली. वहीं चाईबासा के रेफरी सह टीम मैनजर मनीष पाडेया जज बी की परीक्षा उत्तीर्ण कर जज बन गये हैं. वे 29वीं ऑल इंडिया कराटे डो फेडरशन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेफरी व जज परीक्षा के लिए चयनित कर लिये गये हैं. प्रतियोगिता एक से चार सितंबर तक जमशेदपुर में हुई थी. इसमें ऑल इंडिया कराटे डो फेडरेशन के उपाध्यक्ष सह तकनीकी परीक्षक सेंसाइ सलिल बर्मन व महासचिव सेंसाई नंदजी प्रसाद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >