मारवाड़ी मध्य विद्यालय मेंआयोजित चित्रकारी प्रतियोगिता में शामिल बच्चे.
चाईबासा : मारवाड़ी मध्य विद्यालय छोटा रूंगटा में बुधवार को जिलास्तरीय राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता हुई. इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 31 प्रतिभागी शामिल हुए. हरा ग्रुप में 5 से 8 वर्ष तक 12 बच्चे, सफेद ग्रुप में 9 से 12 वर्ष तक 17 बच्चे और पीला ग्रुप में 5 से 10 वर्ष तक के 2 दिव्यांग शामिल थे. हरा ग्रुप में जयंती सवैंया (मध्य विद्यालय चिटीमिटी) प्रथम, सिमरन कुमारी सिंह द्वितीय, कांडे बोदरा तृतीय स्थान पर रहा. वहीं सफेद ग्रुप में सुब्रतो कुंडू (संत जेवियर्स बालक मध्य विद्यालय) प्रथम, स्नेहा बुडीउली (मध्य विद्यालय बिष्टुमपुर) द्वितीय और सुबनी लागुरी (मध्य विद्यालय नोवामुंडी) तृतीय स्थान पर रही. पीला ग्रुप में प्रिंस पिंगुवा (नयागांव मझगांव) प्रथम और राजकुमारी गागराई (मध्य विद्यालय बालियापदा) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.
परियोजना के कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुंडू ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी 16 सितंबर को रांची में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे.
