डाउन इस्पात एक्सप्रेस आज रद्द, कई ट्रेनें विलंब से पहुंच सीकेपी

चक्रधरपुर/जमशेदपुर : तेज बारिश के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-टिकियापाड़ा रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया. इस वजह से टिटलागढ़ से हावड़ा जाने वाली डाउन इस्पात एक्सप्रेस गुरुवार को रद्द कर दी गयी है. वहीं अप इस्पात एक्सप्रेस अपने सही समय पर हावड़ा से रवाना होगी. बुधवार को हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस और हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी […]

चक्रधरपुर/जमशेदपुर : तेज बारिश के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-टिकियापाड़ा रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया. इस वजह से टिटलागढ़ से हावड़ा जाने वाली डाउन इस्पात एक्सप्रेस गुरुवार को रद्द कर दी गयी है. वहीं अप इस्पात एक्सप्रेस अपने सही समय पर हावड़ा से रवाना होगी. बुधवार को हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात

एक्सप्रेस और हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस चक्रधरपुर नहीं आयी. दोनों ट्रेनों को बुधवार को रद्द कर दिया गया. दूसरी ओर जलजमाव के कारण हावड़ा-मुंबई रूट की ट्रेनें मंगलवार की रात को हावड़ा व संतरागांछी स्टेशन से विलंब से खुलीं. मंगलवार की रात को खुलने वाली हावड़ा-मुंबई मार्ग की ट्रेनों को री-शिड्यूल किया गया. जिस कारण चक्रधरपुर होकर मुंबई की ओर जाने वाली दर्जनों ट्रेनें विलंब से पहुंची. ट्रेनों के विलंब से आने के कारण चक्रधरपुर से सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई यात्रियों ने अपनी टिकट भी रद्द करायी. हालांकि पूर्व सूचना होने के कारण स्टेशन पर कोई हंगामा नहीं हुआ.

जो ट्रेने लेट रही: हावड़ा से खुलने वाली हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटें विलंब से चक्रधरपुर पहुंची. हावड़ा-पुणे ट्रेन पांच घंटें, हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन सात घंटे, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन करीब दो घंटें, पुरी-हरद्विार उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से ढाई घंटें विलंब से चक्रधरपुर पहुंची. इससे चक्रधरपुर रेल मंडल के परिचालन पर काफी असर पड़ा. देर से यात्री ट्रेनें चक्रधरपुर आने के कारण ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम रही. ट्रेने रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुयी.
सांतरागाछी से परिवर्तित मार्ग से चली ट्रेनें:18410 पुरी-हावड़ा श्री जगन्नाथ एक्सप्रेस, 58004 भद्रक-हावड़ा पैसेंजर, 12074 भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12278 पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस, 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस
हावड़ा से रिशिड्यूल होकर चलने वाली ट्रेनें:12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से 17.00 बजे खुली. हावड़ा में ट्रेन का निर्धारित समय 13.50 बजे है. करीब तीन घंटें विलंब से चल रही है. 12842 हावड़ा-चेन्नई कोरमंडल एक्सप्रेस व 22831 हावड़ा-श्री सत्य साई एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से रिशिड्यूल होकर चलायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >