जांच में एक शिक्षक अनुपस्थित मिले

डुमरिया : डुमरिया प्रखंड की बड़ाकांजिया पंचायत स्थित रांगामाटिया प्राथमिक विद्यालय का क्षेत्रीय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महमुद आलम ने बुधवार को निरीक्षण किया. उन्हें शिकायत मिली थी कि स्कूल के शिक्षक नियमित रूप से नहीं आते हैं. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि वकील भकत, भाजपा नेता बसंत मदिना और शुरू बारिक भी उपस्थित थे. एक […]

डुमरिया : डुमरिया प्रखंड की बड़ाकांजिया पंचायत स्थित रांगामाटिया प्राथमिक विद्यालय का क्षेत्रीय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महमुद आलम ने बुधवार को निरीक्षण किया. उन्हें शिकायत मिली थी कि स्कूल के शिक्षक नियमित रूप से नहीं आते हैं. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि वकील भकत, भाजपा नेता बसंत मदिना और शुरू बारिक भी उपस्थित थे.

एक शिक्षक अनुपस्थित थे

जांच के दौरान एक शिक्षक सत्येंद्र साह अनुपस्थित पाये गये. पारा शिक्षक बुद्धेश्वर मुमरू स्कूल में थे. उन्होंने जानकारी दी कि सत्येंद्र साह किसी कारण वश बीआरसी गये हैं.

बैरियर लगायेंगे

आरइओ को सांसद प्रतिनिधि वकील भकत व भाजपा नेता बसंत मदिना ने कहा, प्रखंड में शिक्षकों की लापरवाही से शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा. अधिकांश शिक्षक जमशेदपुर से आते हैं. वे नियमित स्कूल नहीं आते. शिक्षकों में सुधार नहीं हुआ, तो सड़क पर बैरियर लगाया जायेगा व विलंब से आने वाले शिक्षकों को अंदर जाने नहीं देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >