चार गंभीर रूप से घायल

चक्रधरपुर : रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75(ई) रेलवे हाई स्कूल के समीप दो बाइक में भिड़ंत होने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार रांची चुना भट्टी निवासी रंजर कुमार अपने दोस्त के साथ पल्सर बाइक में सवार हो कर विवाह समारोह में शामिल होने के लिए चाईबासा गये थे. चाईबासा […]

चक्रधरपुर : रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75(ई) रेलवे हाई स्कूल के समीप दो बाइक में भिड़ंत होने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार रांची चुना भट्टी निवासी रंजर कुमार अपने दोस्त के साथ पल्सर बाइक में सवार हो कर विवाह समारोह में शामिल होने के लिए चाईबासा गये थे.

चाईबासा से वे वापस रांची लौट रहे थे. वहीं विपरीत दिशा से बाइक से चाईबासा अंतर्गत भुता गांव के निवासी विकास सुंबरूई व दीपक सुंबरूई चाईबासा जा रहे थे. इसी दौरान एनएच 75 (ई) रेलवे हाई स्कूल के समीप दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी.

घटना में दोनों बाइक के सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भरती कराया गया. टक्कर से दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >