डायरिया फैली, तो पदाधिकारी पर कार्रवाई

चाईबासा : जिले के किसी भी क्षेत्र में डायरिया के एक मरीज के बाद दूसरा मरीज बढ़ा, तो चिकित्सा पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी. चिकित्सा पदाधिकारियों को शो-कॉज करते हुए कार्य में लापरवाही बरतने का मामला चलेगा. यहीं नहीं डायरिया की सूचना मिलते ही अगर चिकित्सक उस गांव में मेडिकल टीम के साथ नहीं पहुंची, तो […]

चाईबासा : जिले के किसी भी क्षेत्र में डायरिया के एक मरीज के बाद दूसरा मरीज बढ़ा, तो चिकित्सा पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी. चिकित्सा पदाधिकारियों को शो-कॉज करते हुए कार्य में लापरवाही बरतने का मामला चलेगा.

यहीं नहीं डायरिया की सूचना मिलते ही अगर चिकित्सक उस गांव में मेडिकल टीम के साथ नहीं पहुंची, तो गांव वालों की शिकायत पर भी कार्रवाई होगी. इस आशय का पत्र उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने सभी प्रखंडों को जारी किया है. बीडीओ को मुखिया के साथ मिल कर जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया है.

इसमें कहा गया है कि वे मुखिया के साथ मिल कर गांव वालों को डायरिया का इलाज कराने के लिए प्रेरित करेंगे. टोटका, अंधविश्वास आदि भ्रांतियों को दूर करने की बात कही गयी है. इसके साथ पेयजल विभाग को भी पत्र देकर अलर्ट किया है. डायरिया का मरीज जिस गांव में मिलता है, उस गांव के पेयजल स्रोत की जांच शीघ्र करने की बात कही है. पेयजल स्रोत की जांच के बाद पानी को शीघ्र स्वच्छ करने का आदेश विभागीय अधिकारी को दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >