नोवामुंडी में सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत

नोवामुंडी : बड़ाजामदा क्षेत्र के नोवामुंडी-बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर कांडेनाला के पास हुए सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत हो गयी. डंपर चालक का नाम नोवामुंडी के लखनसाई निवासी विनोद कुमार (30) है. शनिवार रात विनोद डंपर लेकर नोवामुंडी जा रहा था. कांडेनाला के पास डंपर के आगे के दोनों पहिये खुल गये जिससे […]

नोवामुंडी : बड़ाजामदा क्षेत्र के नोवामुंडी-बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर कांडेनाला के पास हुए सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत हो गयी. डंपर चालक का नाम नोवामुंडी के लखनसाई निवासी विनोद कुमार (30) है.

शनिवार रात विनोद डंपर लेकर नोवामुंडी जा रहा था. कांडेनाला के पास डंपर के आगे के दोनों पहिये खुल गये जिससे डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में चालक डंपर की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर बड़ाजामदा पुलिस ने डंपर के नीचे से विनोद का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा के सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा के अनुसार चालक बोकारो का रहने वाला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >