नक्सली धराया, पूछताछ

किरीबुरू : पश्चिम सिंहभूम जिले में एक संदिग्ध नक्सली की गिरफ्तारी की खबर है. पकड़े गये नक्सली को लेकर जिला पुलिस व सीआरपीएफ के जवान एसडीपीओ रजत मणिक बाखला के नेतृत्व में सारंडा के थलकोबाद क्षेत्र के जंगलों में सघन तलाशी अभियान चला रहे है. हालांकि पुलिस के आला अधिकारी अभी नक्सली की गिरफ्तारी के […]

किरीबुरू : पश्चिम सिंहभूम जिले में एक संदिग्ध नक्सली की गिरफ्तारी की खबर है. पकड़े गये नक्सली को लेकर जिला पुलिस सीआरपीएफ के जवान एसडीपीओ रजत मणिक बाखला के नेतृत्व में सारंडा के थलकोबाद क्षेत्र के जंगलों में सघन तलाशी अभियान चला रहे है. हालांकि पुलिस के आला अधिकारी अभी नक्सली की गिरफ्तारी के बावत चुप्पी सीधे हुए है.

लेकिन बताया जा रहा है कि एएसपी विकास कुमार सिन्हा पिछले दो दिन से किरीबुरू में रखकर सारंडा में चल रहे तलाशी अभियान पर नजर रख रहे. आज तड़के एसडीपीओ, किरीबुरू थाना प्रभारी जवानों के साथ थलकोबाद के लिए रवाना हुए. थलकोबाद से सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट जैकी कुमार के साथ जवान लगातार छापेमारी अभियान चला रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >