बालू की कमी से रूका एक अरब का काम

प्रधान शिक्षक पर एफआइआर चाईबासा : वित्तीय अनियमितता के मामले में गुदड़ी प्रखंड के मध्य विद्यालय कायम के प्रधान शिक्षक हेमंत कुमार पान को डीसी ने निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही वित्तीय अनियमितता के अन्य मामले में इसी प्रखंड के मध्य विद्यालय कोड़ेगल के प्रधान शिक्षक पर एफआइआर करने का आदेश डीसी ने […]

प्रधान शिक्षक पर एफआइआर

चाईबासा : वित्तीय अनियमितता के मामले में गुदड़ी प्रखंड के मध्य विद्यालय कायम के प्रधान शिक्षक हेमंत कुमार पान को डीसी ने निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही वित्तीय अनियमितता के अन्य मामले में इसी प्रखंड के मध्य विद्यालय कोड़ेगल के प्रधान शिक्षक पर एफआइआर करने का आदेश डीसी ने दिया है.

दोनों पर राशि का उठाव कर लेने के बाद भी क्लास रूम नहीं बनाने का आरोप है. गुदड़ी के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने इनके उपर लिखित प्रतिवेदन दिया था. कार्रवाई से पूर्व दोनों से स्पष्टीकरण पूछना है.

ये निर्णय बुधवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में हुई है. बैठक में डीएसइ बीना कुमारी, एडीपीओ अनूप केरकेट्टा तथा कई प्रखंडों के बीपीओ और बीइओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >