चाईबासा : सादगी का त्योहार मुहर्रम को लेकर शहर में तीन इमामबड़े में सप्तमी का फातिया पढ़ा गया. सराइकेला मोड़ पर करबला में मौलाना सरवत आलम, मो. आजाद और जहीर सिवाही ने फातिया पढ़ा. मुहर्रम को लेकर शहर में सफाई का काम भी तेज कर दिया गया है.
नगर पर्षद अध्यक्ष नीला नाग विभिन्न स्थानों का दौरा कर सफाई कार्य का निरीक्षण कर रही हैं. देर रात शहीद चौक से बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकाला जायेगा जो बड़ी बाजार की गलियों से होते हुए मुफ्फसिल थाना पर खत्म होगा.
