पानी व बिजली के लिए रेलवे ट्रैक किया जाम

टोंटो : पानी व बिजली की मांग को लेकर झींकपानी नीचे हाटिंग वासियों ने एसीसी झींकपानी के पूर्वी गेट के पास रेलवे ट्रैक को आज सुबह जाम कर दिया. जिससे कंपनी के अंदर लोड रैक दो घंटे तक फंसा रहा. कंपनी द्वारा आश्वासन दिये जाने के बाद ही ग्रामीणों ने जाम हटाया. एसीसी प्लांट के […]

टोंटो : पानी बिजली की मांग को लेकर झींकपानी नीचे हाटिंग वासियों ने एसीसी झींकपानी के पूर्वी गेट के पास रेलवे ट्रैक को आज सुबह जाम कर दिया. जिससे कंपनी के अंदर लोड रैक दो घंटे तक फंसा रहा.

कंपनी द्वारा आश्वासन दिये जाने के बाद ही ग्रामीणों ने जाम हटाया. एसीसी प्लांट के पूर्वी रेलवे गेट के पास बसे हाटिंग में कंपनी द्वारा पानी बिजली उपलब्ध कराया गया था. विगत छह माह से पानी बिजली सप्लाइ कंपनी ने बंद कर दिया था. जिससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने आज रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >