चाईबासा : अब राष्ट्रीय शोषण मुक्ति मोरचा लोगों में जन जागरण, गांव–गांव आंगन–आंगन, जन जागृति कार्यक्रम, जागते रहो होशियार कार्यक्रम आदि चलायेगा. पहले ये सभी कार्यक्रम राष्ट्रीय जन जागृति मंच के नाम से चलाये जा रहे थे.
इसी संगठन का नाम बदलकर राष्ट्रीय शोषण मुक्ति मोरचा कर दिया गया है. इसका निर्णय मंगलवार को जिला स्कूल में आयोजित बैठक में लिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अंतु सुंडी, लखन लाल प्रजापति, मनोहरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गोविंद चंद्र पुरती, गौरी देवी ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को देश की जनता अच्छी तरह से समझ गयी है.
मोरचा के बैनर तले एकजुट होकर शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए लोगों से आह्वान किया. मौके पर सतारी बानरा, कोड़ा, विष्णु विश्वकर्मा, रवि, शंकर विश्वकर्मा, महेश, कमली लोहरा, किरण, सुमी लोहरा, लखिंद्र कुजूर आदि उपस्थित थे.
