नोवामुंडी : तूफान से मकान ढहा, बेघर

नोवामुंडी : चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से पोखरिया गांव निवासी शनिबारी कुई बेघर हो गयी. घर बारिश में धराशायी हो गया. इस संबंध में पेटेता पंचायत के मुखिया ने बताया कि बेघर महिला को रहने के लिए त्रिपाल उपलब्ध करायी गयी है. भोजन के लिए 20 किलो चावल दिये गये हैं. कोटगढ़ पंचायत […]

नोवामुंडी : चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से पोखरिया गांव निवासी शनिबारी कुई बेघर हो गयी. घर बारिश में धराशायी हो गया. इस संबंध में पेटेता पंचायत के मुखिया ने बताया कि बेघर महिला को रहने के लिए त्रिपाल उपलब्ध करायी गयी है.

भोजन के लिए 20 किलो चावल दिये गये हैं. कोटगढ़ पंचायत के रोबेंटा निवासी एस चांपिया के घर पर बरगद के पेड़ की मोटी टहनी टूट कर गिर गयी. हालांकि टाली युक्त छप्पर छूट गया.

घर में सोय परिवार बाहर निकल कर जान बचायी. नोवामुंडी के बीडीओ अजय कुमार तिर्की ने बताया कि प्रभावितों को आपदा प्रबंधन राहत कोष से तत्काल मुआवजा दिया जायेगा. इसके लिए पंचायत सेवक, मुखिया हल्का कर्मचारी नुकसान का आकलन कर रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >