‘अभिमान एकता का दुश्मन’

चाईबासा : घमंड एकता का सबसे बड़ा दुश्मन है. एकता के लिए हमें इन सभी विचारों का त्याग कर सभी कार्य ईश्वरीय प्रेम के साथ करनी चाहिए. यह बात टाटानगर पास्टोरेट चेयरमैन रेव सुसारन भेंगरा ने कही. भेंगरा जीइएल चर्च सिंहभूम पेरिश कॉन्सिल के 17वें वार्षिक युवा सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि […]

चाईबासा : घमंड एकता का सबसे बड़ा दुश्मन है. एकता के लिए हमें इन सभी विचारों का त्याग कर सभी कार्य ईश्वरीय प्रेम के साथ करनी चाहिए. यह बात टाटानगर पास्टोरेट चेयरमैन रेव सुसारन भेंगरा ने कही. भेंगरा जीइएल चर्च सिंहभूम पेरिश कॉन्सिल के 17वें वार्षिक युवा सम्मेलन में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि आज हमारे परिवार, मंडली, पेरिश, डायोसिस, सेंट्रल कॉन्सिल में एक जुटता की कमी है जिसे दूर करना है. इस मौके पर ऑल इंडिया क्रिश्यचन कॉन्सिल के सदस्य, मंडली के पूर्व सचिव पेरिश सदस्य फेलिक्स हेमान हेबरोन रिचर्ड ने युवाओं की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला. उन्होंने युवाओं से नम्रता, दीनहीनता, प्रेम, अहिंसा, भाईचारा, सभी धर्मो का सम्मान, बड़ों का आदर जीवन में अनुशासन लाने की बात कही.

इस अवसर पर युवा संघ के अध्यक्ष मनोज पुरती, सरानी मड़की, सियोन डुंगडुंग, पॉल विजय कुजूर, युवा निदेशक जोलेन आईद, महिला पुरोहित रेव पॉलिना डुंगडुंग, जर्मनी के फिलीप जोहन बड़ी संख्या में युवकयुवती उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >