तेज रफ्तार ने चाईबासा के युवक की ले ली जान

चाईबासा : तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा जाने के कारण बुधवार को राजनगर क्षेत्र के लोदापहाड़ के पास चाईबासा, सिंदरी निवासी संजय तियू की मौत हो गयी. दुर्घटना में बाइक पर सवार उसके दो साथी दयानंद लागुरी व सुनील हेम्ब्रम गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका इलाज चाईबासा के एक […]

चाईबासा : तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा जाने के कारण बुधवार को राजनगर क्षेत्र के लोदापहाड़ के पास चाईबासा, सिंदरी निवासी संजय तियू की मौत हो गयी. दुर्घटना में बाइक पर सवार उसके दो साथी दयानंद लागुरी सुनील हेम्ब्रम गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

उनका इलाज चाईबासा के एक निजी नर्सिग होम में चल रहा है. जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. वहीं पुलिस ने संजय तियू का शव पोस्टमार्टम के लिये सरायकेला भेज दिया है.

चाईबासा के खप्परसाई में रहकर स्थानीय महाविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे सिंदरी निवासी संजय तियू, जगन्नाथपुर के मासाबिला निवासी दयानंद लागुरी तथा ओड़िशा के हस्सा निवासी सुनील हेम्ब्रम बुधवार को फुटबॉल मैच खेलने राजनगर गये थे. जहां से लौटते समय उनकी नयी पल्सर बाइक राजनगर के लोदपहाड़ के पास शाम चार बजे अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकरायी थी. जिसके कारण उसमें सवार तीनों लोग पुलिया से नीचे जा गिरे थे.

दुर्घटना में घटनास्थल पर ही संजय की मौत हो गयी. दुर्घटना में दयानंद का जबड़ा टूट गया है. वहीं सुनील के पीठ की हड्डी टूट गयी तो उसके घुटने में चोट आयी है. तीनों को उठाकर चाईबासा लाया गया. जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >