चक्रधरपुर : ग्रामीण क्षेत्र में मलेरिया से ग्रसित मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं. वहीं शहरी क्षेत्र के टोकलो रोड निवासी दिलीप राम व उनकी पत्नी बासमती देवी एवं उसके आठ वर्षीय पुत्र विशाल राय को ब्रेन मलेरिया हो गया. मंगलवार को इलाज के लिये रेलवे अस्पताल में भरती कराया गया है.
ब्रेन मलेरिया से दिलीप राम की गंभीर स्थिति बनी है. चिकित्सकों द्वारा परिजनों को पुन: रक्त जांच कराने का कहा है. वहीं उनके पुत्र विशाल को ठेला में रेलवे अस्पताल लाया गया. खून जांच रिपोर्ट में मलेरिया से ग्रसित बताया गया है. वहीं उनकी पत्नी घर में ही बिस्तर में पड़ी है.
आर्थिक तंगी की वजह से अस्पताल में भरती नहीं कराया गया है. चिकित्सीय सलाह से इलाज किया जा रहा है, जिसकी स्थिति गंभीर है. परिजनों ने बताया कि परिवार के तीन लोगों को एक साथ मलेरिया होने से परिवार के समक्ष परेशानी बढ़ गयी है.
