400 विद्यार्थियों में जगी आस

परीक्षा से वंचित छात्रों को विवि प्रशासन से मिला आश्वासन चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में रूटीन में गड़बड़ी के कारण छूटी परीक्षाएं फिर कराने की मांग को लेकर सोमवार को झारखंड छात्र मोरचा के बैनर तले छात्र प्रतिकुलपति डॉ शुक्ला मोहंती से मिले. छात्रों ने बताया कि रूटीन में गड़बड़ी के […]

परीक्षा से वंचित छात्रों को विवि प्रशासन से मिला आश्वासन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में रूटीन में गड़बड़ी के कारण छूटी परीक्षाएं फिर कराने की मांग को लेकर सोमवार को झारखंड छात्र मोरचा के बैनर तले छात्र प्रतिकुलपति डॉ शुक्ला मोहंती से मिले.

छात्रों ने बताया कि रूटीन में गड़बड़ी के कारण हिंदी, एमआइएल नॉन हिंदी अंग्रेजी की परीक्षा कई विद्यार्थी नहीं दे पाये. जिनकी संख्या लगभग 400 है. प्रतिकुलपति ने आश्वासन दिया है कि 18 अक्तूबर को एक्जामिनेशन कमेटी की बैठक में इस बात को रखा जायेगा और विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए जल्द कोई निर्णय लिया जायेगा.

प्रतिकुलपति से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में जेसीएम के जिला उपाध्यक्ष रजनी दास, मेहताब आलम, प्रकाश कुमार शर्मा, गोरेलाल मंडल, राजू प्रसाद, विश्वजीत मन्ना आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >