मझगांव: राज्य सरकार की ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत प्रखंड के दो उच्च विद्यालयों में 502 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की गयी. लाभार्थियों में 247 बालक और 255 बालिकाएं शामिल हैं. अंचल अधिकारी मुक्ता सोरेंग ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की स्कूल आने-जाने की कठिनाई दूर होगी और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी.
कुमारडुंगी में 502 विद्यार्थियों को मिली साइकिल
झारखंड के कुमारडुंगी में उन्नति का पहिया योजना के तहत 502 छात्र-छात्राओं को साइकिल बांटी गई, जिससे उनकी शिक्षा की राह अब और भी आसान हो जाएगी।

बच्चों के बीच साइकिल वितरण करते अंचल अधिकारी | Prabhat Khabar Network