एकलव्य विद्यालय में गड़बड़ी

चाईबासा : एकलव्य मॉडल बालिका विद्यालय तोरसिंदरी का संचालन कार्य देख रहे स्वेच्छा सेवी संगठन आसरा पर स्कूल के छात्राओं को मूलभूत सुविधा से वंचित रखने का आरोप लगा है. इसके अलावा पांच साल का टर्म समाप्त होने के बावजूद संस्था गैरकानूनी रुप से स्कूल के संचालन की जिम्मेदारी उठायी हुई है. संस्था को स्कूल […]

चाईबासा : एकलव्य मॉडल बालिका विद्यालय तोरसिंदरी का संचालन कार्य देख रहे स्वेच्छा सेवी संगठन आसरा पर स्कूल के छात्राओं को मूलभूत सुविधा से वंचित रखने का आरोप लगा है.

इसके अलावा पांच साल का टर्म समाप्त होने के बावजूद संस्था गैरकानूनी रुप से स्कूल के संचालन की जिम्मेदारी उठायी हुई है. संस्था को स्कूल से हटाने की मांग को लेकर खुंटपानी प्रखंड के प्रमुख सानगी बानरा ने बुधवार को उपायुक्त को एक पत्र सौंपा है.

जिसमें उल्लेख किया गया है कि विद्यालय में छात्राओं को कल्याण विभाग से दिये जाने वाले विभिन्न सुविधाएं क्रमश: खाना, बिजली की सुविधा, शौचालय की सफाई आदि की सुविधा पर्याप्त मात्र में नहीं मिल रही है. छात्रावास में सैप्टिक टैंक भर जाने के कारण नीचे फ्लोर में काफी गंदगी भर गयी है. साफ सफाई में संस्था की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >