महिला की हत्या, शव तालाब से बरामद

झींकपानी : थानांतर्गत कुदाहातु के तालाब से पुलिस ने मंगलवार को 40 वर्षीया अज्ञात महिला का शव बरामद किया. शव प्लास्टिक के बोरे में था. शव की स्थिति देख कर लगता है कि दो–तीन दिनों पूर्व मृतका की अन्यत्र हत्या कर शव को बोरा में भर कर कुदाहातु स्थित तालाब में फेंक दिया गया था. […]

झींकपानी : थानांतर्गत कुदाहातु के तालाब से पुलिस ने मंगलवार को 40 वर्षीया अज्ञात महिला का शव बरामद किया. शव प्लास्टिक के बोरे में था. शव की स्थिति देख कर लगता है कि दोतीन दिनों पूर्व मृतका की अन्यत्र हत्या कर शव को बोरा में भर कर कुदाहातु स्थित तालाब में फेंक दिया गया था.

शव का गला रेता गया तथा चेहरा कुचला गया है. कुदाहातु के मुखिया ने तालाब में शव होने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने सूचना पाकर शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त कराया. परंतु किसी ने महिला की पहचान नहीं की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >