सोनुवा में पारा शिक्षक की हत्या

ग्रामीणों ने कानून लिया हाथ में सोनुवा : सोनुवा थाना अंतर्गत बोइकेड़ा गांव में एक पारा शिक्षक की ग्रामीणों ने हत्या कर दी है. हत्या के बाद उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया है. अब तक पुलिस शव बरामद नहीं कर सकी है. ग्रामीणों ने उक्त पारा शिक्षक पर छेड़खानी, लूट, हत्या व […]

ग्रामीणों ने कानून लिया हाथ में

सोनुवा : सोनुवा थाना अंतर्गत बोइकेड़ा गांव में एक पारा शिक्षक की ग्रामीणों ने हत्या कर दी है. हत्या के बाद उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया है. अब तक पुलिस शव बरामद नहीं कर सकी है. ग्रामीणों ने उक्त पारा शिक्षक पर छेड़खानी, लूट, हत्या ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप लगाया था.

पारा शिक्षक मनोज तियू नव प्राथमिक विद्यालय बंजीरा में प्रभार पर था. वह स्कूल में अकेला शिक्षक था. पारा शिक्षक पर ग्राम वासियों ने कई आरोप लगाये था. ग्रामीणों के मुताबिक पारा शिक्षक ग्राम वासियों को डराता और जान तक मारने की धमकी दिया करता था.

पारा शिक्षक की इन हरकतों पर लगाम कसने के लिए शुक्रवार को ग्रामीण मुंडा के नेतृत्व में गांव में ही बैठक हुई थी. बैठक में पारा शिक्षक मनोज तियू, उसके सहयोगी महावीर कोड़ा कैरा कोड़ा को बांध कर ग्रामीणों के सामने लाया गया. ग्रामीणों ने बैठक स्थल से ही इसकी सूचना सोनुवा थाना प्रभारी बिनोद उरांव को दी. ग्रामीण बंधकों को पुलिस के सुपुर्द करना चाह रहे थे. गांव से करीब 200 ग्रामीण हथियारों के साथ सोनुवा थाना पहुंचे और पुलिस को गांव चल कर बंधकों को गिरफ्तार करने को कहा, लेकिन शाम हो जाने के कारण पुलिस गांव नहीं गयी. ग्रामीण पहले से ही आक्रोशित थे, अपना गुस्सा ग्रामीणों ने मनोज तियू पर उतार दिया.

तीनों को जिस कमरे में बंधक बना कर रखा गया था, वहां तीनों बंधकों ने किसी तरह अपनी रस्सी खोल ली. जब ग्रामीणों ने दरवाजा खोला तो दो बंधक फरार हो गये थे, लेकिन मनोज तियु ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया.

ग्रामीणों ने उसे मार डाला. सोनुवा थाना प्रभारी श्री उरांव ने कहा कि हत्या की सूचना हमें मिली है, लेकिन जब तक शव बरामद नहीं हो जाता है, तब तक कुछ भी कह पाना मुश्किल है. शव की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >