भूत भगाने के नाम पर महिला की पिटाई

तांतनगर : भूत भगाने के नाम पर महिला ओझा ने एक महिला की अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पिटाई की एवं इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे. पिटाई से जख्मी कोयता निवासी सीता कुई (63) ने छोटा कोयता के ओझा जोंगा सावैंया के अलावा सुजीत सावैंया व सुमी सावैंया के खिलाफ प्राथमिकी […]

तांतनगर : भूत भगाने के नाम पर महिला ओझा ने एक महिला की अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पिटाई की एवं इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे. पिटाई से जख्मी कोयता निवासी सीता कुई (63) ने छोटा कोयता के ओझा जोंगा सावैंया के अलावा सुजीत सावैंया सुमी सावैंया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पीड़िता ने तांतनगर थाना में दर्ज करायी अपनी शिकायत में बताया गया है कि सीता कुई(63), पति श्री शंकर बोयपाई कई दिनों से सिर दर्द से पीड़ित थी. इलाज में कोई फायदा नहीं होने के बाद सीता छोटा कोयता के ही जोंगा सावैंया, पति लखिंद्र सावैंया ओझा के पास पहुंची.

बतौर शुल्क दो सौ रुपये, साड़ी, धोती, नरियल केला आदि उसने ओझा से अपनी जांच करायी. ओझा ने उसे 19 सितंबर को पूजा के लिए घर बुलाया. बेटी सुनिता बोयपाई बहू नूतन बोयपाई के साथ ओझा के घर पहुंची सीता के ऊपर भूत सवार होने की बात बतायी गयी. उसे भगाने के लिए डेढ़ लाख रुपये खर्च आने की बात कही गयी.

भूत भगाने के लिए चल रही पूजा के दौरान ओझा के अलावा सुजीत सावैंया सुमी सावैंया ने सीता को बाल पकड़ तब तक मारा जब तक वह बेहोश नहीं हो गयी. फिर उसे वहीं छोड़ दिया गया. बेहोशी सीता को बेटी बहू किसी तरह घर लेकर पहुंची. इसके बाद 20 सितंबर को तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >