किरीबुरू : सारंडा में पिछले 48 घंटों से सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस के जवानों की संयुक्त कांबिंग जारी है. नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे इस सर्च अभियान को बाबुडेरा, दीघा, थलकोबाद एवं तीरीलपोसी को केंद्र में रखा जा रहा है.
हालांकि सुरक्षा बलों को अब तक अभियान में कोई सफलता नहीं मिली है. अभियान में थलकोबाद एवं दीघा सीआरपीएफ कैंप के जवान शामिल है. यह वह इलाका है जहां कभी नक्सलियों का केंद्र था. इसे नक्सलियों से खाली कराकर सुरक्षा बलों ने अपना शिविर बना लिया है. हालांकि क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना पर अभियान चलाया जा रहा.
