पिपरवार : सीसीएल के निदेशक तकनीकी तापस कुमार नाग ने शनिवार को पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ अशोक व पिपरवार परियोजना खदानों का निरीक्षण किया. श्री नाग ने निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों से उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के संबंध में आवश्यक दिशा–निर्देश भी दिया.
इससे पूर्व श्री नाग ने एनके एरिया की पुरनाडीह व रोहिणी खदानों का भी निरीक्षण किया.
खलारी. सीसीएल के डायरेक्टर तकनीकी टीके नाग ने शनिवार को एनके एरिया की पुरनाडीह परियोजना के क्वायरी वन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उत्पादन, भूमि अधिग्रहण व पुरनाडीह के निकट दामोदर की सफाई के बाबत जानकारी ली. इस अवसर पर जीएम सिविल पार्थो भट्टाचार्य, पीएस कुमार, महाप्रबंधक बीआर रेड्डी, पीओ एनआरस, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद थे.
