अस्पताल की छत का प्लास्टर गिरा

बड़बिल : बामबारी थाना व कालीमाटी ग्राम पंचायत के बोडो कालीमाटी स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में रविवार दोपहर छत का प्लास्टर गिरने से गर्भवती महिला के दो परिजनों में माता दयावंती महाकुड़ (58) एवं भाभी अनुराधा महाकुड़ (25)जख्मी हो गयी. उनका इलाज पीएचसी में किया गया. दोनों बेलदा ग्राम निवासी गर्भवती पुष्पांजलि महाकुड़ के प्रसव […]

बड़बिल : बामबारी थाना कालीमाटी ग्राम पंचायत के बोडो कालीमाटी स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में रविवार दोपहर छत का प्लास्टर गिरने से गर्भवती महिला के दो परिजनों में माता दयावंती महाकुड़ (58) एवं भाभी अनुराधा महाकुड़ (25)जख्मी हो गयी. उनका इलाज पीएचसी में किया गया.

दोनों बेलदा ग्राम निवासी गर्भवती पुष्पांजलि महाकुड़ के प्रसव का हाल जानने स्वास्थ केंद्र आये थे. बोडो कालीमाटी स्थित इस प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का निर्माण एसआर रुंगटा ने दो साल पूर्व कराया था. इस अवधि में ही छत से बारिश का पानी रिसाव दीवारों में दरार निर्माण के गुणवत्ता की पोल खोल रही है.

केंद्र के चिकित्सक डॉ रमणी रंजन पात्रो के अनुसार लेबर रूम की दीवार छत की हालत देख डर लगता है. यहां मरीज भी भगवान भरोसे ही है. हालांकि निर्माण कंपनी के कंपनी के बड़बिल के अधिकारियों ने इस पर कोई टिप्पणी से इनकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >