युवती ने लगायी न्याय की गुहार

शादी का झांसा देकर किया गर्भवती, बच्चे को दिया जन्मनोवामुंडी : नोवामुंडी थाना क्षेत्र के डांगुवापोसी में शादी का झांसा देकर एक युवती को विपीन पूर्ति (पिता गुरुचरण पूर्ति) ने यौन शोषण कर गर्भवती कर दिया. विगत चार जुलाई को उक्त युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया है. युवती से प्रेमी विपीन पूर्ति ने […]

शादी का झांसा देकर किया गर्भवती, बच्चे को दिया जन्म
नोवामुंडी : नोवामुंडी थाना क्षेत्र के डांगुवापोसी में शादी का झांसा देकर एक युवती को विपीन पूर्ति (पिता गुरुचरण पूर्ति) ने यौन शोषण कर गर्भवती कर दिया. विगत चार जुलाई को उक्त युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया है.

युवती से प्रेमी विपीन पूर्ति ने शादी करने से इनकार कर दिया है. पीड़िता ने रविवार को डांगुवापोसी पंचायत के मुखिया अंबाय केराई से न्याय की गुहार लगायी है. मुखिया ने पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी ली. प्रेमी कादाजामदा पंचायत के उलीहातु गांव का रहने वाला है तथा शादी-शुदा है. इस कारण प्रेमी ने बिन ब्याही मां बनी प्रेमिका को अपनाने से साफ इनकार कर दिया है.

मुखिया से आपबीती सुनाते हुए पीड़िता ने कहा कि रेलवे कर्मचारी (अब सेवानिवृत्त) रिश्ते में नानी के घर में रह कर पढ़ती थी. इस बीच विपीन पूर्ति से उसे प्रेम हो गया. प्रेमी ने शादी का प्रलोभन देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा. पीड़िता मझगांव प्रखंड के महाली पोखर की रहने वाली है.

उसने कहा कि प्रेमी विपीन अपने मोबाइल (9204262316) से प्रेमालाप किया करता था. बच्चे को जन्म देने के बाद प्रेमी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया है. मुखिया अंबाय केराई ने कहा कि पंचायत में मामला सुलझाना मुश्किल है. नोवामुंडी थाना ही पीड़िता को न्याय दिला सकती है. पीड़िता की मां राउरकेला अस्पताल में गंभीर अवस्था में भरती है. मौके पर साहू पूर्ति, ललित बोबोंगा व गुलजार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >