बड़बिल व जगन्नाथपुर में दुर्घटना, एक मरा, दो घायल
बड़बिल : जोड़ा-बड़बिल मुख्य मार्ग पर घर से स्कूल जा रही एक छात्र की डंपर की चपेट में आकर बुधवार को मौत हो गयी. दुर्घटना बुधवार की सुबह 9.30 बजे की है. छात्र रीना मांझी (13) जोड़ा वेस्ट स्थित सरकारी एमइ स्कूल में कक्षा छह की छात्र है.
घर से सुबह 9.30 बजे वह स्कूल जाने के लिए निकली थी. जोड़ा-बड़बिल मुख्य सड़क पर पीछे से किसी बाइक ने छात्र की साइकिल को टक्कर मार दी. बाइक की टक्कर से रीना सड़क पर जा गिरी. तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपने चपेट में ले लिया. गंभीर स्थिति में उसे टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
