चक्रधरपुर : अंधविश्वास अपनी पकड़ आज भी समाज में बनाये हुए है. चक्रधरपुर थाना अंतर्गत आसनतलिया गांव में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. जहां एक वृद्ध महिला को डायन का आरोप लगा कर उसे प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया.
विगत29 जून को आसनतलिया गांव निवासी दुशासन सुंबरूई का 40 वर्षीय पुत्र बैशाखु सुंबरूई अपने घर के समीप एक बेल का पेड़ काट रहा था. इसी दौरान उसी गांव में रहनेवाले करला लोहार की पत्नी रायमुनी लोहार ने उसे काटने पर मना किया. लेकिन बैशाखु ने उसकी बात को नहीं माना और पेड़ काट दिया.
30 जून की सुबह अचानक वैशाखु की मौत हो गयी. जिसके बाद दुशासन सुबंरूई का छोटा पुत्र श्रवण सुंबरूई ने रायमुनी पर डायन होने का आरोप लगाकर मारपीट किया. जिसके बाद रायमुनी थाना पहुंची. श्रवण सुंबरूई व अन्य दो के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया.
सोमवार की सुबह भाजपा नेता ललित मोहन गिलुवा व झामुमो नेता लखन बोदरा ने मामले को सुलझाने के लिए चक्रधरपुर थाना पहुंचे. इस दौरान कई ग्रामीण भी थाने पहुंच गये. थाना प्रभारी सकल देव राम से भाजपा नेता श्री गिलुवा व झामुमो नेता श्री सुंबरूई मिले तथा मामला को सुलझाने का प्रयास किया.
