संथाल समाज की पहचान है संथाल विद्रोह : विधायक

चाकुलिया : चाकुलिया की प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के चियाबांधी चौक पर रविवार को हूल दिवस के अवसर पर सिदो-कान्हू क्लब के तत्वावधान में विधायक विद्युत वरण महतो ने सिदो और कान्हू की मूर्ति का अनावरण किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि सिदो और कान्हू ने अंगरेजी हुकूमत के और उनके दलालों के […]

चाकुलिया : चाकुलिया की प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के चियाबांधी चौक पर रविवार को हूल दिवस के अवसर पर सिदो-कान्हू क्लब के तत्वावधान में विधायक विद्युत वरण महतो ने सिदो और कान्हू की मूर्ति का अनावरण किया.

इस मौके पर विधायक ने कहा कि सिदो और कान्हू ने अंगरेजी हुकूमत के और उनके दलालों के शोषण और जुल्म से मुक्ति दिलाने के लिए हूल (क्रांति) का आगाज किया था. इसे संथाल विद्रोह भी कहा जाता है. उन्होंने कहा कि संथाल विद्रोह संथालों की एक पहचान है. यह विद्रोह दर्शाता है कि संथाल जुल्म और शोषण को बर्दाश्त नहीं करते हैं.

विघायक ने कहा कि हूल दिवस से सभी जुल्म और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की सीख लें. सिदो-कान्हू से प्रेरणा लें. उन्होंने कहा कि झामुमो के आंदोलन से अलग राज्य तो मिला, परंतु इस राज्य का विकास नहीं हुआ, इसलिए जरूरत है एक और आंदोलन की. विधायक ने कहा कि झामुमो में शहीदों को महापुरुषों को नमन करने की परंपरा है.

सिदो-कान्हू की मूर्ति स्थापति करने का उद्देश्य यह है कि लोग उन्हें जाने और उनका अनुशरण करें. ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया. विधायक भी ग्रामीणों के संग नाचे. इस मौके पर सुशील शर्मा, मुखिया रेणुका मुंडा, श्याम मांडी, कान्हू राम हांसदा, साहेब राम मांडी, मनोरंजन महतो, लपसा सोरेन, क्लब के मंगल मुमरू, सुनका सोरेन, धीरेन टुडू, दिवाकर मुमरू समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसके पूर्व विधायक ने बहरागोड़ा के दक्षिणशोल में भी सिदो-कान्हू की मूर्ति का अनावरण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >