हूल दिवस पर नेताओं ने चुनाव के लिए हुंकार भरी
चाईबासा : हूल दिवस के अवसर पर कुमारडुंगी डाक बंगले में आयोजित कार्यक्रम में झामुमो नेताओं ने चुनाव के लिए हुंकार भरा गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नीरल पूर्ति ने कार्यकर्ताओं ने जोश भरते हुए कहा कि जल्द ही चुनाव का शंखनाद होने वाला है. इसके लिये कार्यकर्ता तैयार रहें.
पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर बल दिया गया. उन्होंने अंगरेजों के दलालों के खिलाफ हूल का बिगुल फूंकने वाले सिदो कान्हू, चांद्र भैरव की शहादत को याद किया. शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि के लिये उनके दिखाये मार्ग पर चलने की सलाह दी. अब फिर एक दफा हूल का बिगुल फूंकने का समय आ गया है.
हूल के दौरान के हालात और आज के हालात में बहुत ज्यादा फर्क नहीं रह गया है. कार्यक्रम का आरंभ सिदो कान्हू के फोटो चित्र पर फूल चढ़ा कर किया गया. इस मौके पर चंद्रमोहन बिरूवा, सुरेश एक्का, मो अकील, सोमनाथ चातर, सुभाष चातर, चंद्रभूषण बारीक, लक्ष्मण बिरुवा आदि उपस्थित थे.
